पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने प्रशासन को बाढ़ पीड़ित की दी जानकारी
पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने प्रशासन को बाढ़ पीड़ित की दी जानकारी 
जे टी न्यूज, खगड़िया: पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं०-30 कृष्णापुरी बलुआही के दर्जनों परिवार के घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण मजबूरन वे लोग पलायन कर सड़क पर अपने सामानों और परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे। मैंने इस बात की सूचना सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार को दिया कि एम जी मार्ग सड़क पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ित परिवार को रहने के लिए बापू मध्य विद्यालय को राहत कैम्प बनवाया जाय। सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने संज्ञान लिया और जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह को इस बात की जानकारी दी और जिला पदाधिकारी के साथ कृष्णापुरी बलुआही का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिले और अंचल अधिकारी को राहत कैम्प बनाने एवं सामुदायिक रसोई चालू करने का निर्देश दिये।
दिनांक -09 अगस्त 2025 के शाम से बापू मध्य विद्यालय बलुआही बाढ़ राहत कैम्प में पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार स्वयं उपस्थित रहकर अपने देख-रेख में सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ित परिवार को चावल ,दाल और सब्जी खाना खिलवा रहे हैं।
वार्ड नं०-30 की वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने जिला पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आदेश से आज से बापू मध्य विद्यालय बाढ़ राहत शिविर में सामुदायिक रसोई के द्वारा कृष्णापुरी बलुआही के बाढ़ पीड़ित परिवार को चावल ,दाल और सब्जी भोजन कराया जा रहा है। इससे बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत महसूस किया कि अब न तो खुले आसमान में रहना पड़ेगा और न ही भूखे प्यासे रहना पड़ेगा ।
