अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुईं राजेंद्र मिश्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्ण
अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुईं राजेंद्र मिश्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्ण

जे टी न्यूज, जनकपुरधाम (नेपाल):
मैथिली विकास कोष द्वारा आयोजित जनकपुरधाम साहित्य, कला एवं अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में डॉ. कुमारी अपर्णा को उनके सारगर्भित नारी विमर्श के लिए सम्मानित किया गया। वर्तमान में राजेंद्र मिश्र कॉलेज में हिन्दी की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. अपर्णा ने कार्यक्रम में महिला विमर्श के विविध आयामों पर तथ्यपूर्ण विचार प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित विद्वानों ने अत्यंत सराहनीय बताया।
संस्था की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कृष्ण प्रसाद यादव (मुख्यमंत्री, मधेश प्रदेश), रानी शर्मा तिवारी (शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री), संस्था के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी तथा सदस्य सचिव श्याम सुंदर शशि सहित देश-विदेश से आए साहित्यकारों और गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

डॉ. अपर्णा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मैथिली भाषा, साहित्य और नारी विमर्श पर संवाद का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। इससे पूर्व भी उनका व्याख्यान साहित्य अकादमी, पटना में आयोजित कार्यक्रम में हो चुका है।
सम्मान मिलने पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। आर एम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) गुलरेज रौशन रहमान, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. ललित नारायण मिश्र, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. अमीष कुमार, विनय कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. आलोक कुमार झा, डॉ. रूद्र किंकर वर्मा, डॉ. संजय कुमार परमार के साथ-साथ डॉ. सुमन्त राव, डॉ. नागेन्द्र कुमार राय, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. भगवती प्रसाद, डॉ. विनिता चौहान, डॉ. मोनिका, डॉ. प्रशान्त कुमार मनोज, बिलो राम, सरोज झा, संजीव राठौर, डॉ. कमलाकांत झा, बाबर खां, रामकेवल सिंह यादव, महाविद्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी नन्द किशोर, कंप्यूटर प्रशाखा के इंचार्ज मो. हिफाजत हुसैन, एकाउंटेंट आशुतोष पाण्डेय, आलोक कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार प्रणव, रणधीर मिश्र, अरुण कुमार सिंह, उदय नाथ तिवारी, हैदर, रमण साह एवं सोहराब सहित अन्य ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्थान व क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
