नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक

नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक

जेटी न्यूज

वीरपुर बेगुसराय।

नेहरू युवा केन्द्र बेगुसराय के द्वारा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचाव व पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण,स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने को लेकर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत आज प्रखंड परिसर के दीवार पर चित्रण किया गया है,नेहरू युवा केंद्र बेगूसराय वीरपुर के पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक घनश्याम कुमार ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केन्द्र बेगुसराय के द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं कोविड-19 को लेकर दीवार लेखन के द्वारा जागरूक करने का कोशिश किया जा रहा है,इस दीवार में बने चित्र से लोग आसानी से समझ पाएंगे कि कैसे मास्क पहनना चाहिए, कैसे पर्यावरण, एवं जल संरक्षण,आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ रख सकते हैं।

वहीं नेहरू युवा केन्द्र बेगुसराय के द्वारा वीरपुर प्रखंड के नव चयनित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामपुकार कुमार, चंद्रकांत पाठक को बधाई एवं शुभकामना देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Website editor :- savita maurya

Related Articles

Back to top button