*स्वीटी प्रिया रालोसपा राज्यपरिषद की सदस्य निर्वाचित हुई। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*।

🔊 Listen This News   रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार में जारी रालोसपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत समस्तीपुर जिला में रालोसपा के हुए संगठनात्मक चुनाव में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया राज्यपरिषद की सदस्य निर्वाचित घोषित की गई है। इस आशय की घोषणा रालोसपा के किसान प्रकोष्ठ के राज्याध्यक्ष सह […]

Loading

 

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- बिहार में जारी रालोसपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत समस्तीपुर जिला में रालोसपा के हुए संगठनात्मक चुनाव में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया राज्यपरिषद की सदस्य निर्वाचित घोषित की गई है। इस आशय की घोषणा रालोसपा के किसान प्रकोष्ठ के राज्याध्यक्ष सह राज्य सदस्यता प्रभारी सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदेश से भेजे गए पर्यवेक्षक ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, जिला निर्वाची पदाधिकारी रणधीर कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के निजी हॉल परिसर में किया। रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया के राज्यपरिषद का सदस्य चुने जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

यूट्यूब चैनल को देखने के लिए लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।

रालोसपा के नवनिर्वाचित समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अनन्त कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० सन्तोष प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव शशांक प्रियदर्शी, छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बेलालरजा, युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन सिंह आदि नेताओं ने स्वीटी प्रिया को अपने अपने बधाई संदेशों में कहा है कि उनके निर्वाचन से रालोसपा का संगठन सूबे बिहार में धारदार एवं मजबूत होगा। वहीं पार्टी महिलाओं के बीच नई ऊर्जा के साथ अपनी पहचान कायम करेगी। वहीं दूसरी ओर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया के निर्वाचन पर रालोसपा नेता बी के सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, मो ताहिर अरमान, जिला युवा अध्यक्ष विकेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अभिनव समीर, महासचिव संतोष कुमार, अमरकांत प्रसाद, सुजीत ठाकुर, सीताराम महतो, के के निराला, सिकन्दर सिंह, मो फैज, सरस्वती देवी, अनिल सिंह, कृष्णमोहन, रामप्रवेश ठाकुर,मो वकील, मो अरशी, सरपंच देवेन्द्र राय, प्रेमचंद, आशीष स्वर्णकार, रंजीत कुमार,राम पुकार सिंह,सतीश कुमार, अरविंद सिंह, विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार आदि ने भी उन्हें बधाई दिया।

Loading