विधायक ईश्वर मंडल के गृह प्रवेश समारोह में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने दी सहर्ष बधाई
नीतीश कुमार के विचारों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता – विधायक
विधायक ईश्वर मंडल के गृह प्रवेश समारोह में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने दी सहर्ष बधाई
नीतीश कुमार के विचारों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता – विधायक

जे टी न्यूज, दरभंगा :
सूबे के सीएम नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना स्थित दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल को आवंटित नए सरकारी आवास के गृह प्रवेश कार्यकम में शिरकत कर उन्हें सहर्ष बधाई दिया। यह बातें विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने विज्ञप्ति जारी कर कही हैं। विधायक श्री मंडल ने बताया कि जन जन तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों एवं योजनाओं को पहुंचना मेरी पहली प्राथमिकता हैं। बिहार के जनता के साथ साथ पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं की मजबूत रीढ़ हैं नीतीश कुमार। यही वजह हैं कि सड़क से लेकर सदन तक अंतिम पंक्ति की आवाज बुलंद करने का अवसर उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया हैं।

सरकारी आवास के गृह प्रवेश कार्यकम में शिरकत करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, जिवेश मिश्रा, मदन सहनी एवं संजय गांधी समेत सैकड़ों पूर्व मंत्री एवं विधायक सहित हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं का स्वागत अभिनंदन कर विधायक ईश्वर मंडल ने सबों का आभार प्रकट किया।


