चैती छठ में लक्ष्मी प्रियदर्शी बुल्लू मस्ताना भक्ति के सागर मे रात भर झूमाया श्रोताओं को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को किया गया आगाज

चैती छठ में लक्ष्मी प्रियदर्शी बुल्लू मस्ताना भक्ति के सागर मे रात भर झूमाया श्रोताओं को
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को किया गया आगाज

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) : रोहतास जिला अंतर्गत करगहर बाबा सिद्धेश्वर नाथ दरबार में चैती छठ पूजा के दिन मां शतचंडी परिवार के द्वारा चैती छठ व्रत धारीयों की सेवा में लाइट बिजली बत्ती दूध चाय आम का दातुन एवं ठहरने का उचित प्रबंध किया गया था। साथ में पुलिस प्रशासन की पहरेदारी भी सख्त रही। वही शतचंडी परिवार के तरफ से संध्या 8:00 बजे से बिरहा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। बक्सर के कलाकार लक्ष्मी प्रियदर्शी एवं कैमूर भभुआ से बुल्लू मस्ताना श्रृंगार रस वीर रस एवं करुण रस के द्वारा भक्ति के सागर में श्रोताओं को रात भर झूमाया। वही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बहुजन समाज पार्टी करगहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। एवं मुख्य अतिथि कर्तव्यनिष्ठ करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय एवं गार्जियन महागठबंधन पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहें।

सतचंडी परिवार के तरफ से आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्पहार से सम्मानित भी किया गया। वही करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन असामाजिक एवं संदिग्ध लोगों पर नजर भी बनाए रखी हथी। मौके पर कांग्रेस आई प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा व्यवस्थापक एस नारायण रामबाबू केसरी सूरज यादव लालू यादव शिक्षक अनिल कुमार सिंह फिरोज राईन मुखिया प्रतिनिधि लाल बाबू टप्पू यादव मंच संचालन कर्ता दीपक रंजन वर्मा सेंदुवार पंचायत मुखिया अशोक सिंह नीरज यादव पत्रकार बच्चा सिंह यादव सूरज यादव अजीत यादव डॉ जय गोपाल नारायण सिंह मनोज यादव अरविंद कुमार गुप्ता एस आई राजीव कुमार धनंजय कुमार उर्फ टाइगर बाबा जोखन यादव अजय इलेक्ट्रॉनिक बाबू साहब सुनील केसरी फेकू सेठ महेंद्र सिंह बबुआ जी कमलेश ओझा मुनी सिंह शंकर सिंह के साथ सतचडी परिवार के सभी सदस्य पुलिस प्रशासन व्रत धारी महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button