नहीं रहे जदयू नेता रामसागर महतो क्षेत्र में शोक की लहर

नहीं रहे जदयू नेता रामसागर महतो क्षेत्र में शोक की लहर
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : जानेमाने समाजसेवी सह जदयू नेता नगर निगम क्षेत्र के भूईधारा वार्ड- 40 निवासी रामसागर महतो (65) का शुक्रवार की सुबह असामयिक निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। निधन की खबर सुनते ही मृतक के निवास स्थान पहुंचकर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश शर्मा, एलआईसी अभिकर्ता विनोद कुमार, प्रो० भोला चौरसिया, महिला आयोग का अध्यक्ष अश्वमेध देवी, जदयू नेता दुर्गेश राय समेत अन्य दर्जनों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मृतक के प्रति शोक श्रद्धांजलि व्यक्त किया है।

स्थानीय पूर्व उपमुखिया देवनारायण प्रसाद ने बताया कि मृतक अन्य दिनों की भांति सुबह जगे। मार्निंग वाक के बाद स्नान, पूजापाठ किया। अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन ईलाज के लिए ले जाते, इससे पहले उनकी मृत्यु हो गई। लोगों ने हृदय पक्षाघात होना मृत्यु का कारण बताया है। मृतक का अंतिम संस्कार घर के पास ही निजी जमीन में किया गया। बड़े बेटे अंशु की उपस्थिति में छोटे बेटे गितेश ने मुखाग्नि दी।

Related Articles

Back to top button