एनडीए की जीत पर मुरलीगंज में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई झालमूड़ी पार्टी

एनडीए की जीत पर मुरलीगंज में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई झालमूड़ी पार्टी

 

जे टी न्यूज़, मुरलीगंज (मधेपुरा) : शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय प्रांगण में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमूड़ी पार्टी आयोजित कर जीत का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और झालमूड़ी व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। मौके पर महामंत्री अनुपम सिंह, नीरज जायसवाल, राजू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, उपेंद्र आनंद, पंकज सिंह, निर्मल भगत, शंकर जायसवाल, प्रीतम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button