हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार होली

हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार होली*


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: दो दिवसीय होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाकर खूब होली मनाए। होली के दौरान ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों की टोली घूम – घूमकर जोगीरा एवं पारम्परिक होली गीत गाते देखे गये। वही बच्चो व महिलाओं की टोली भी एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली का त्योहार मनाया। साथ ही विभिन्न जगहों पर देव स्थानों पर भी होली मनाए गये।

इस दौरान बाजार क्षेत्र के चौक चौराहों पर पुलिस बलों की चौकसी देखी गई। एएलटीएफ की टीम जावेद खान के नेतृत्व में निगरानी करती दिखी। होली के अवसर पर कई जगहों पर होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में कहीं कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सभी लोग शांति और भाईचारे के साथ एक दूसरे से गले मिलकर होली का त्योहार मनाया।

Related Articles

Back to top button