रूपम उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी बनी निधि, भाजपा महिला सेल के कार्यसमिति का हुआ गठन


कार्यालय, जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गीतांजलि की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें अर्पिता प्रीतम एवं रानी झा को जिला महामंत्री, रूपम कुमारी एवं गायत्री सिंह, राधा देवी, सरस्वती देवी, साबा पासवान, संगीता पासवान को उपाध्यक्ष, सीता पांडे, गीता सबला, सोनी चौधरी, पिंकी देवी, मीरा गुप्ता ,ममता ठाकुर, विमला देवी ,अंजनी तिवारी को मंत्री, प्रमिला देवी को कोषाध्यक्ष, कुमकुम कुमारी को प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी के रूप में निधि कुमारी का चयन किया गया।

सभी मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए जिला अध्यक्ष गीतांजलि ने कहा कि कोविड 19 के संकट के इस दौर में हमें कदम से कदम मिलाकर चलना होगा तभी हम इस को अपने देश से खतम कर सकते हैं। इसलिए सतर्कता बरतते हुए लोगों के बीच जाएं उन्हें कोरोना वायरस से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करें और उनकी मदद करें।

Related Articles

Back to top button