बिहार में डबल इंजन ‘अव्यवस्था’ की सम्राट अवस्था – तेजस्वी यादव

बिहार में डबल इंजन ‘अव्यवस्था’ की सम्राट अवस्था – तेजस्वी यादव


जे टी न्यूज़, पटना : जीविका ‘दीदी की रसोई’ में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से प्रसूता महिलाओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। 2.5 करोड़ महिलाओं को चुनाव के दिन 10 हज़ार नगद बांटकर लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाने वालों ने चुनाव बीतते ही प्रसव बाद अब जच्चा-बच्चा को मरने के लिए छोड़ दिया है। प्रसव के बाद महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है लेकिन ‘महिला हितैषी’ होने का झूठा दावा करने वाली NDA सरकार में महिलाओं को भोजन तक नहीं मिल पा रहा है। शर्म का विषय है कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार के निकम्मेपन की वजह से आज बिहार की 65% महिलाएं खून की कमी से जूझ रही है। सरकार में बैठे बड़बोले लोग चुप क्यों है?

Related Articles

Back to top button