बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मधेपुरा में थे तैनात

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मधेपुरा में थे तैनात।

जेटीन्यूज़
भागलपुर/बेगुसराय: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना इलाके में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत हो गई । मधेपुरा में पदस्थापित तीनों पुलिस अधिकारी पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीनों थाना प्रभारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक ही कार से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक से टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।इस हादसे में बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और चालक ज्योतिष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।हादसे में रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया,

लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराना बताया जा रहा है । हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button