संजीता श्री फूड प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया  गया

संजीता श्री फूड प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया  गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : नगर निगम क्षेत्र के धर्मपुर स्थित मुखिया पट्टी में संजीता श्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ अनुपम कुमार सिंह जिला अध्यक्ष लोक जन शक्ति पार्टी, जितेंद्र कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर जिला उद्योग केंद्र,मुकेश कुमार प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा पूजा अर्चना कर भक्तिमय वातावरण में मशीनों को चलाया गया।इस अवसर पर आयोजित सभा में उद्घाटन भाषण देते हुए अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि इस उद्योग के संचालन से कई परिवार को रोजगार एवं जन मानस को शुद्ध प्रोडक्ट मिल पाने से सामाजिक स्वास्थ्य का सृजन होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार ने कहा कि पी एम एफ वाई योजना के तहत इस उद्योग की स्थापना उद्योग विभाग के सहयोग से किया गया है।इसे आगे बढ़ाने में विभाग सदा तकनीकी,फाइनेंशियल एवं अन्य सहयोग करता रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन जिले की प्रसिद्ध नृत्यांगना नेहा कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार,उद्योग विस्तार पदाधिकारी पी के सिंह,डी के चौधरी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ बरोदा, शशिकांत तिवारी निदेशक ज्ञान निकेतन, अनिल कुमार कृषि समन्वयक जिला कृषि कार्यालय, रूपेश कुमार शाखा प्रबंधक शिवानी इंटरप्राइजेज सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

संजीता श्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक मुकेश कुमार राय ने अपने प्रोडक्ट सरसों तेल, बेसन,आटा, सत्तू, मसाला आदि के गुणवत्ता और स्वच्छता की गारंटी के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह उद्योग सोलर सिस्टम से संचालित है।अंत में धन्यवाद ज्ञापन आशीष आनंद ने किया।

 

 

Related Articles

Back to top button