07 जुलाई को होगा चौथे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन
सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
07 जुलाई को होगा चौथे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन
सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

जे टी न्यूज,मोतिहारी- पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के आदेशानुसार 07 जुलाई को होगा चौथे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन।
19 मई को पहले चरण, 02 जून को दूसरे चरण,16 जून को तीसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन द्वारा चौथे चरण के सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। चौथे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 07 जुलाई 2026 को जिला के शेष बचे सभी 25 प्रखंडों के 69 पंचायत में आयोजित किया जाएगा। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। 19 मई को पहले चरण, 02 जून को दूसरे चरण,16 जून को तीसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन द्वारा चौथे चरण के सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। चौथे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 07 जुलाई 2026 को जिला के शेष बचे सभी 25 प्रखंडों के 69 पंचायत में आयोजित किया जाएगा। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।