डी वाई एफ आई ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया जे टी न्यूज़,
डी वाई एफ आई ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया
जे टी न्यूज़, 
बेतिया : भारत की जनवादी नौजवान सभा की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी ने नीट परीक्षा पेपर लीक का दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए जंतर मंतर पर पिछले 17 दिनों से प्रख्यात वैज्ञानिक सोनम वांगचुक तथा डी वाई एफ आई, एस एफ आई के साथियों द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है।लेकिन केंद्र सरकार मौन धारण किये हुए है।जिला सचिव संजीव कुमार राव ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे पर कुम्भकरणी निद्रा में सोई केन्द्रीय सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं दिया।जो दुखद व घोर निंदनीय है। मौके पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी के अध्यक्ष का.मोहम्मद सहीम,जिला संयुक्त सचिव का.मुकेश यादव,अंकेश कुमार,चनपटिया से का.मोहम्मद याकुफ,बेतिया से का.राधेश्याम साह, का.आसमहम्मद मिया, का.पीर महम्मद, का.मोहम्मद एकलाख,तथा मुस्तकीम मियां उपस्थित रहे।छात्र युवा तथा किसान मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा ने भ्रष्टाचारी, नफरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिला मुख्यालय में पुतला दहन किया। डीवाईएफआई ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपो के बाद परीक्षा रद्द किए जाने से प्रभावित विधार्थियों को न्याय दिलाने और इस कारण आत्महत्या करने वाले छात्र छात्राओं के परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

