मधेपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी
दर्जनों मामलों में शामिल अंतर-जिला कुख्यात अपराधी नीरज कुमार गिरफ्तार, पंजाब भागने की फिराक में था

जे टी न्यूज, शंकरपुर (मधेपुरा):
जिले में विद्युत ट्रांसफार्मर से लगातार हो रहे तेल और बिजली के तारों की चोरी के खिलाफ मधेपुरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल अंतर-जिला कुख्यात अपराधी नीरज कुमार को मधेपुरा बस स्टैंड से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस से बचकर पंजाब भागने की फिराक में था।ट्रांसफार्मर तेल चोरी गिरोह का था मुख्य सदस्य मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर तेल और तार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में बीते 1 फरवरी 2026 को शंकरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरियाही (वार्ड नंबर-10) में सुरेश यादव के घर और किराना दुकान पर छापेमारी की गई थी। वहाँ से पुलिस ने लगभग 400 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल और अन्य उपकरण बरामद किए थे। इस मामले में शंकरपुर थाना कांड संख्या-24/2026 दर्ज कर सुरेश यादव को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।बस स्टैंड पर घेराबंदी कर दबोचा गया विद्युत तेल चोरी के इसी मामले में बरियाही निवासी विश्वनाथ यादव का पुत्र नीरज कुमार मुख्य अभियुक्त था और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त मानवीय आसूचना और तकनीकी विश्लेषण के जरिए सटीक जानकारी मिली कि नीरज कुमार मधेपुरा बस स्टैंड पर मौजूद है और पंजाब भागने के लिए बस पकड़ने वाला है। सूचना मिलते ही तकनीकी सेल, एसटीएफ और शंकरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।दर्जनों मामलों में है आरोप-पत्रित, सुपौल लूट में भी था वांछित गिरफ्तार अपराधी नीरज कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, वह सिर्फ मधेपुरा ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। वह सुपौल जिले के जदिया थाना अंतर्गत एक लूट के मामले (कांड संख्या-83/25) में भी लंबे समय से फरार चल रहा था। वर्तमान में वह निम्नलिखित मुख्य मामलों में वांछित था l
शंकरपुर थाना कांड सं0-24/2026 (दिनांक 01.02.2026): धारा-303(2)/317(3)/317(4)/317(5)/109/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट।शंकरपुर थाना कांड सं0-24/2026 (दिनांक 13.02.2026): धारा-136/137 विद्युत अधिनियम।जदिया थाना (सुपौल) कांड सं0-83/25 (दिनांक 22.04.25): धारा-309(6) BNS (लूट का मामला)। इस बाबत थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इन तीन मुख्य मामलों के अलावा नीरज कुमार के खिलाफ पहले से 11 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें उसके विरुद्ध न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है।छापामारी दल की मुस्तैदी रंग लाई इस कुख्यात अपराधी को दबोचने वाली विशेष टीम में मुख्य रूप से शामिल थे l मधेपुरा जिला पुलिस की तकनीकी सेल एसटीएफ की टीम शंकरपुर थाना की पुलिस टीमपुलिस अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना की है। कुख्यात नीरज की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय ट्रांसफार्मर तेल चोर गिरोह और अन्य अपराधियों के मनोबल पर गहरा धक्का लगा है।
