बाईक सवारों के लिए जानलेवा बनी ग्रामीण कार्य विभाग की कामेपट्टी भूपट्टी जर्जर सड़क

बाईक सवारों के लिए जानलेवा बनी ग्रामीण कार्य विभाग की कामेपट्टी भूपट्टी जर्जर सड़क

जे टी न्यूज,मधुबनी

 

मधुबनी जिला के लिए लदनियां एवं बाबूबरही प्रखंडों को जोड़ने वाली कामेपटी, भूपट्टी वाया वेला दौरा सड़क अतिमहत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जयनगर की इस सड़क का निर्माण चार वर्ष कवल कराया गया था। नियमानुसार पांच वर्षों तक लगातार इस का अनुरक्षण यानि मरम्मत बार-बार संबंधित ठीकेदार को करना है,तथा पांचवें साल पूर्ण पिचिंग कर विभाग को सौंप देना है।
लेकिन इन चार सालों में विभागीय मिलीभगत से इस सड़क की अभी तक धरातल पर एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। नतीजा है कि सड़क जर्जर होकर चलने लायक नहीं रह गई है। सडक की गिट्टी और अलकतरा सडक के किनारे सरक गया है.सड़क में गड्ढा है या गढ्ढे में सड़क है फर्क करना मुश्किल है।हल्की बारिश होने पर इस 10 किलोमीटर की सड़क में दर्जनों जगहों पर दो से तीन फीट पानी लग जाता है और राहगीरों के लिए इस सड़क पर यातायात जानलेवा बन जाता है।इधर हाल में पानी वाली जगह पर सडक पर ईंट का टुकडा डाल दिया गया है. पानी में ईंट का टूकडा कहाँ है और गढ्ढा कहाँ है पता करना मुश्किल हो रहा है नतीजा है कि पैदल राहगीर और बाईक सवार ईंट के टूकडों की वजह से गिरकर घायल हो रहे हैं.वेला निवासी राम सकल पासवान ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है, मगर परिणाम ढाक के तीन पात ही निकला है.

Related Articles

Back to top button