पोखर से मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी पहचान में जुटी पुलिस

पोखर से मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी पहचान में जुटी पुलिस

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव स्थित प्रसिद्ध शुद्ध सूर्य मंदिर के समीप पोखर से मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,गांव के कुछ बच्चों ने एक युवक को पोखर में डूबते देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल करगहर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया। वही इस मामले में करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।

युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा अज्ञात शव की पहचान कराने के उद्देश्य से रोहतास जिले के विभिन्न पुलिस एवं सामाजिक समूहों में युवक की तस्वीर और सूचना साझा की है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की पहचान के लिए पुलिस की ओर से प्रयास जारी हैं। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि युवक की पहचान होने पर करगहर थाना के मोबाइल नंबर 9031826537 पर सूचना अवश्य देने का भरपूर प्रयास करेंगे ।

Related Articles

Back to top button