करगहर में स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बना शिव शक्ति हॉस्पिटल अनुभवी चिकित्सकों की टीम से मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज
24 घंटे इमरजेंसी सेवा आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हो रहा उपचार
करगहर में स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बना शिव शक्ति हॉस्पिटल
अनुभवी चिकित्सकों की टीम से मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज
24 घंटे इमरजेंसी सेवा आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हो रहा उपचार

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिले के करगहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शिव शक्ति हॉस्पिटल लोगों के लिए एक भरोसेमंद नाम बनकर उभर रहा है। डॉ. बी.पी. सिंह के नाम से पंजीकृत इस अस्पताल में मरीजों को सामान्य रोगों से लेकर शल्य चिकित्सा एवं महिला रोगों तक का उपचार अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल में डॉ. श्रीनिवास सिंह(जनरल फिजिशियन एवं जनरल सर्जन) तथा डॉ. गीता कुमारी(स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)अपनी सेवाएं दे रहें हैं। यहां बुखार,सर्दी-खांसी,मधुमेह(शुगर) उच्च रक्तचाप(बीपी)थायराइड महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं तथा सामान्य सर्जरी सहित अनेक बीमारियों का इलाज किया जाता है। अस्पताल का ओपीडी समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।जबकि 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहने से गंभीर मरीजों को किसी भी समय तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकती है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट, मॉनिटरिंग सिस्टम,आरामदायक स्पेशल बेडरूम,स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, शुद्ध पेयजल तथा आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य कम समय में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।जिससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि करगहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए शिव शक्ति हॉस्पिटल एक सुविधाजनक और उपयोगी चिकित्सा केंद्र साबित हो रहा है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है।



