मोदी के गलत नितियों के चलते पेंशनर्स की हालत खराब – दयानन्द झा
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की दो दिवसीय धरना जारी
मोदी के गलत नितियों के चलते पेंशनर्स की हालत खराब – दयानन्द झा
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की दो दिवसीय धरना जारी

जे टी न्यूज,मधुबनी
आज राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन मधुबनी कमिटी का जिला समाहरणालय पर दो दिवसीय धरना का आज पहला दिन जोरदार रहा, धरना सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो इदरीस ने किया।सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन के जिला सचिव दयानन्द झा ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सरकार का निति कर्मचारी विरोधी हैं खासकर पेंशनर्स फेडरेशन के साथ मोदी सरकार धोखा करने का काम कर रहे हैं, उनके ग़लत निति से पेंशनर्स की हालत गंभीर बनी हुई है,उन्होंने कहा 2025 में संसद में पारित पेंशन नियम वापस लेने, कोरोना काल के रूकें हुए 18 महिने का भूगतान अविलंब करने,65 से 75 वर्ष के आयु वाले को 5 साल 10% की वृद्धि करने, पेंशन भोगियों के शिकायतें को सुनने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग बनाने, पेंशन में एकरुपता सुनिश्चित करने, सीपीसी द्वारा शिफारिश में प्रस्तुत करने उसके कार्यान्वयन में राहत देने , एनपीएस और यूपीएस को पुरी तरह समाप्त करने सहित बारह सूत्री मांगों के समर्थन में धरना जारी रहा यह धरना कल भी जारी रहेगा, धरना को बिहार राज्य किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप झा भी समर्थन किया। संबोधित करने वाले नेताओं में श्याम नारायण सिंह, विजय यादव,मो मोती, विक्रम यादव,प्रिति नारायण दास, किशोरी यादव,राज कुमार सिंह,जय कुमार झा, सुर्य कान्त ठाकुर, रुद्र नारायण यादव,सुभग लाल राम, जगदीश महतो, किशोरी पासवान, सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

