जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मो• साहाबुद्दीन

जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने मो• साहाबुद्दीन

जे टी न्यूज, खगड़िया, 17 अक्टूबर:
जनता दल (यू) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मो• साहाबुद्दीन को लगातार तीसरी बार मनोनीत किए जाने पर जिला जदयू कार्यालय, खगड़िया में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मो• साहाबुद्दीन का लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत एवं धारदार बनेगा तथा संगठन का विस्तार जमीनी स्तर तक होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि मो• साहाबुद्दीन पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रभाकर चौधरी, निर्मला कुमारी, सुनील कुमार सिंह, फिरदौस आलम, जिला महासचिव पप्पू देव, जयप्रकाश मौर्य, जिला सचिव वंदना भारती, मोइजुद्दीन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button