समाज सेवा के क्षेत्र में सांसद पप्पू यादव को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, यू एन आई अमेरिका ईगल्स ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित
समाज सेवा के क्षेत्र में सांसद पप्पू यादव को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, यू एन आई अमेरिका ईगल्स ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित
जे टी न्यूज, पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में UNI AMERICAN EAGLES की ओर से Honorary Doctor of Philosophy (मानद डॉक्टरेट) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें कि यह सम्मान पाने वाले वे पहले व्यक्ति भारत के बन गए हैं।
बाढ़, सुखाड़, अपराध, आपदा और संकट की परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहने वाले पप्पू यादव ने इस सम्मान पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और भावुक क्षणों में से एक है। उन्होंने कभी किसी पुरस्कार या सम्मान की अपेक्षा नहीं की। उनका जीवन सेवा, संघर्ष और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा है।
सांसद ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि बिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सिंहेश्वर और देश के उन तमाम गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा आम लोगों का है, जिनका प्यार और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
पप्पू यादव ने UNI AMERICAN EAGLES के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा का उनका संकल्प पहले भी था, आज भी है और जीवन की आखिरी सांस तक जारी रहेगा। उन्होंने इस सम्मान को उन लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और जरूरतमंदों की सेवा के उनके प्रयासों को ताकत दी।
इधर, उनके समर्थकों ने उन्हें पूर्णिया का गौरव और बिहार का गर्व बताते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में मिला यह सम्मान उनके जनकल्याणकारी कार्यों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान है। समर्थकों की ओर से उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


