कृषि समन्वयकों के द्वारा जिला में मूँग, उड़द एवं अरहर की खेती को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलवाने का निदेश दिया गया

कुशल उद्यमी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जेटीन्यूज़

बक्सर :22 जून जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय बक्सर के सभागार में आहूत की गई। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक तय वर्षा से दो गुनी ज्यादा वर्षा हो चुकी है। खेतों एवं नहरों में फिलहाल पानी की कोई कमी नहीं है। लगभग 60% बिचडे़ के आच्छादन की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी ने दी। कृषि समन्वयकों के द्वारा जिला में मूँग, उड़द एवं अरहर की खेती को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलवाने का निदेश दिया गया। उर्वरक का पर्याप्त स्टाक होने की जानकारी दी गई। किसी भी तरह के खाद को आसानी से उचित मूल्य पर खरीदा जा सकता है। जिला उद्यान पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 228 एकड़ जमीन को ड्रिप सिंचाई से आच्छादित करने का सरकार का इस वर्ष लक्ष्य है। जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 1000 एकड़ जमीन का लक्ष्य रखने की जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी। लघु सिंचाई के अभियंता ने जिले में कुल 344 नलकूप होने की जानकारी दी। जिसमें से 150 नलकूप के चालू हालत में रहने की जानकारी दी गई।

 

शेष नलकूपों की मरम्मति हेतु मुखियागणों को राशि उपलब्ध कराई जाएगी। एल0डी0एम0 से के0सी0सी0 अपेक्षित संख्या में नहीं करवा पाने की वजह से जिला पदाधिकारी महोदय ने अप्रसन्नता व्यक्त की। जिला पदाधिकारी ने जिला में कृषि पर आधारित नये छोट-छोटे उद्योग को खोलने हेतु प्रस्ताव बनाने का निदेश जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक को दिया। इसके लिए सरकार से विशेष फंड के भी प्राप्त होने की जानकारी दी गई। कुशल उद्यमी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर एवं जिला कृषि टास्क फोर्स के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।News Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button