देश के गांव में बुलावा पत्र राम लला का अक्षत 

देश के गांव में बुलावा पत्र राम लला का अक्षत 

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) राम जन्मभूमि अयोध्या से रामलला का अक्षत बुलावा पत्र के रूप में भारत के सभी राज्य जिला प्रखंड पंचायत होते हुए गांव तक पहुंचा। वहीं भाजपा नेता संतोष पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार के दिन राम जन्म भूमि से आए पूजित अक्षत कलश का जत्था रोहतास जिला अंतर्गत करगहर पांडेय पुल होते हुए बाबा सिद्धेश्वर नाथ दरबार (शिव मंदिर) पहुंचा। पूजित अक्षत कलश का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य स्वागत किया गया। राम भक्तों ने जय श्री राम जय श्री राम जय हनुमान के नारे खूब लगाय। जय घोष से गांव बाजार मंदिर परिसर गूंज उठा। जिला प्रखंड पंचायत सहित करगहर गांव में घर-घर तक अक्षत पहुंचाया जाएगा। भाजपा नेता संतोष पटेल ने यह भी बताएं कि आगामी पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी विक्रम संवत सोमवार 22 जनवरी को अपने घर आंगन में दीपावली जैसा उत्सव मनाते हुए रामलला नगरी अयोध्या जाने का भी आह्वान किया।

बताएं कि सासाराम से श्रद्धालु विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या जाएंगे। साथ ही नजदीक के मंदिरों में ढोल बाजे के साथ पूजा अर्चना हरि कीर्तन करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया। सभी लोग इसकी तैयारी जल्द से जल्द श्रद्धा भाव से करेंगे।

इस कलश यात्रा स्वागत में मौके पर पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह,अनूप पाठक, राजा गुप्ता,भुवर सिंह,विश्वनाथ पासी, शिबू गुप्ता, लाल बाबू सिंह, पूर्व जिला पार्षद व मुखिया शकील अहमद पंचायत सेमरी, लोजपा नेता प्रमोद पासवान, अरविंद नेता कुशही के साथ बहुत सारे सनातन धर्म के लोग युवा साथी सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button