पांच दबंगों के विरुद्ध थाना में मामला हुआ दर्ज

जेटी टाइम्स

*रजौन,बांका:* बीते रविवार को रजौन प्रखंड अंतर्गत लड़का-परघड़ी पंचायत के धर्मायचक गांव में अहले सुबह जमीनी विवाद व पैसा के लेन देन में दो पक्षों के बीच जातीय खूनी संघर्ष मामले में सोमवार को रजौन थाने में 5 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। रजौन थाने में दर्ज मामला गोली से जख्मी व्यक्ति रामधारी पासवान के पुत्री फूलन देवी के बयान पर धर्मायचक निवासी सुनील यादव और शंभू यादव,झिटका निवासी कारू यादव झुपड़ी यादव,बाराटिकर निवासी गोविंद यादव आरोपित किया गया है।

बता दें कि रविवार अहले सुबह दबंगों ने अनुसूचित जाति के एक दर्जन लोगों को हथियार गोलीबारी,लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। जिसमें एक गोली से जख्मी व्यक्ति सहित छह घायल को भागलपुर के मायागंज रेफर किया था।और शेष बचे घायल का रजौन स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया।वही जब दबंगों का इससे भी मन नहीं भरा तो अनुसूचित जाति के घर को आग के हवाले कर दिया जिसमें घर में रखे संपत्ति सहित जलकर राख हो गया था।

इधर परिजनों ने बताया गोली लगे व्यक्ति का स्थिति गंभीर है। इस संदर्भ में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया उक्त धटना मामले में 5 लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कहा सोमवार को पुलिस द्वारा नाम दर्ज अभियुक्त के घरों में छापेमारी की गई जिसमें सभी घर से फरार था इसके बाद पुलिस ने उक्त घरो से आरोपित झुपड़ी यादव के पत्नी गुड्डी देवी, सुनील यादव की पत्नी गुड्डी देवी, संभू यादव की पत्नी मधु माला देवी पूछताछ के लिए प्रधान थाना लाया गया है।जल्द ही पांचो आरोपीत सलाखों के अंदर होगा।

Related Articles

Back to top button