वाइक के ठोकर से तीन जख्मी,घटनास्थल पर ही एक बच्चे की मौत

वाइक के ठोकर से तीन जख्मी,घटनास्थल पर ही एक बच्चे की मौत

 

जेटी न्यूज मधुबनी।

 

रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर स्थान से कुछ दुर पर एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने मां दुर्गा का दर्षन कर घर लौट रही महिला एवं उसके तीन बच्चों को ककरौल के पास ठोकर मार दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि महिला एवं उसके दो बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है। मिला जानकारी के अनुसार ककरौल गांव निवासी गोपाल भगत की पत्नी एवं उसके तीन बच्चे मां दुर्गा का दर्षन कर घर लौट रहे थे कि कपिलेश्वर स्थान की ओर से एनएच 527 बी पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाईक ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे महिला सहित चारों गंभीर जख्मी हो गए। जिसमें एक बच्चा आयुष कुमार भगत की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि महिला एवं उसके दो बच्चे को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की खबर मिलते ही ककरौल गांव में दशहरा पर्व का उत्साह गम तब्दील हो गया। इधर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि एक बच्चे की मौत हो गयी है। जबकि महिला सहित तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button