इस बाढ़ ने खोल दी सरकार के नियत की पोल – केशव, आम आदमी पार्टी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

इस बाढ़ ने खोल दी सरकार के नियत की पोल – केशव, आम आदमी पार्टी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। हर साल की तरह इस साल भी जिले की जनता बाढ़ की विभीषिका झेल रही है, और बिहार की निकम्मी सरकार मुकदर्शक बनी हुई है। सरकार के नकारे पन को ले कर आम आदमी पार्टी समस्तीपुर द्वारा सभी प्रखंडो मे बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में समस्तीपुर मथुरापुर घाट पर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगा कर हाथो मे बिहार सरकार के खिलाफ तख्तीपट ले विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, जिला सचिव निरेंदु रक्षित, सचिव रोहित सिंह, जिला महिला अध्यक्ष रेणु पुर्वे , प्रभात सिंह आदि उपस्थित रहें जिला के कई कार्यकर्ताओं ने घर पर रह तख्तीपट के साथ विरोध प्रदर्शन किया, जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने कहा बिहार मे हर साल बाढ़ आती है सरकार इसका स्थाई निदान नहीं करती क्यों की सरकार की मंसा गलत है सरकार बाढ़ को नजाएज कमाई का जरिया बना लिया है जबकि सच्चाई यह है कि सरकार चाहे तो जो पैसा राहत के नाम पर प्रतेक वर्ष खर्च करती है उस से कम पैसे मे उसका स्थाई निदान कर ले। जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने कहा नितीश सरकार हर मोर्चा पर बिफल सरकार है यह सरकार भाजपा की कठपुतली बन कर रह गई है नीचे से उपर तक सभी सरकार मे भ्रष्ट लोग बैठे हैं उन से आसा क्या किया जा सकता है जनता अगर निजात चाहती है इन आपदाओं से तो इस बार नितीश सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दे आज बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं रह गयी है बल की यह मानव निर्मित आपदा हो गया है ।9

जो अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्ट सरकार लाती है। जिस बांध का मरम्मत पहले होना चाहिए उस बांध का मरमत जान बुझ कर बाढ़ के समय किया जाता है। यह प्रदर्शन मोरवा में सत्येन्द्र कुमार राय, समस्तीपुर में विधानसभा प्रभारी मो सईदुर रहमान, सरायरंजन मे विधानसभा प्रभारी त्रिभुवन कुमार सिंह, दलसिंहसराय मे प्रखंड अध्यक्ष अंकित मिश्रा, उजियारपुर प्रखंड मे प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा के नेतृत्व मे किया गया।

Related Articles

Back to top button