विश्व पृथ्वी दिवस पर पूर्व सांसद ने लगाए पेड़ .कार्यालय, जेटी न्यूज


समस्तीपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्थानीय लोहिया आश्रम परिसर में जिला जदयू अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेध देवी एवं जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने 22 पेड़ लगा कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने बताया कि आज पूरे जिले में जदयू से जुड़े पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष बुथ अध्यक्ष बुथ सचिव सहित सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने जमीन अथवा आवासीय परिसर में दो -दो पौधा लगाकर सरकार के जल जीवन हरियाली अभियान और पर्यावरण की रक्षा को मजबूती दिया है।

पार्टी के नेता प्रोफेसर तकी अख्तर प्रोफेसर देवनाथ सिंह डॉ ज्योति निर्मला अनस रिजवान धर्मदेव सिंह कुशवाहा अरुण सिंह कौशल कुशवाहा बिंदेश्वर राय राजकुमार शाह दिनेश दास तांती राजीव मिश्रा रणधीर कुमार रामनारायण मोले छेदीलाल भारतिया शंकर शाह अंजनी कुशवाहा बनारसी ठाकुर मुनेश्वर साह डॉ हरि किशोर सिंह उमेश सिंह मनीष मुखिया राजगीर राम आदि नेताओं ने भी इस अभियान में अपनी भागीदारी दी।

Related Articles

Back to top button