कार और साइकिल सवार में टक्कर, कई घायल

 

 

 

حسنا
जेटी न्यूज
विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर सिंघिया घाट में साइकिल सवार को कार चालक ने ठोकर मार दिया जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। घायल की पहचान गणेश राय 65 वर्ष शिवनाथपुर एवं अशोक कुमार रोसरा के रूप में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोसरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर साइकिल चालक को धक्का मार दिया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया एवं कार ड्राइवर गाड़ी के साथ बांध के नीचे करीब 50 फीट गड्ढे में गिर गया।

जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया। किसी को हताहत होने की जानकारी नहीं है। दोनों घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने उठाकर पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button