ममता बनी मधवापुर प्रखण्ड महिला काँग्रेस की अध्यक्ष, कांग्रेसकर्मी में हर्ष का माहौल

जेटी न्यूज मधुबनी

मधुबनी महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा पाण्डेय के द्वारा साहरघाट निवासी ममता देवी को मधवापुर प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।इन बाबत मधुबनी जिला अध्यक्ष आभा पाण्डेय ने कही की ममता देवी एक समाज सेवी महिला है। इनका सोंच है की राजनीति में महिला को स्वतंत्र रुप से आज आगे आकर समाज में हो रहे महिलाओ के साथ अत्याचार शोषण के खिलाफ संगठित होकर इन्हे खत्म करना चाहिए।

ममता देवी ने पार्टी के प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष और बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रमोद कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त करतें हुए कही की मैं पुरा इमानदारी पुर्वक अपने पद की निर्वाहन करूँगी।हर्ष व्यक्त करने वाले जिला महिला कांग्रेस महासचिव आरती कुमारी, रेणु देवी, भारती देवी, इन्दकला देवी, सुकनी देवी, अम्बे कुमारी, यैसा खातुन सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button