बिहार राज्य आंगनवाड़ी यूनियन ने पहले की तरह टेक होम राशन बितरण किये जाने की किया माँग

जेटी न्यूज मधुबनी

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पंडौल के तत्वावधान में संघ की अध्यक्ष राम सुन्दरी कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। आंगनबाड़ी कर्मियों ने बिहार सरकार के टोकन प्रणाली द्वारा पोषाहार वितरण करने की पद्धति के तहत वितरण करने में हो रही समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। संबोधित करते हुए संघ के महासचिव हरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने निम्न स्तरीय मोबाईल सेविकाओं को दी,

जिस कारण मोबाइल हैंग करने लगा और वह सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। फलस्वरुप ऑनलाइन कार्य नहीं हो रहा है। जिन केंद्रों पर ऑनलाइन ओपीटी गई है वहां लाभार्थियों ने मोबाईल नहीं रहने पर अपने पड़ोसी या साइबर वाले का नंबर डाल दिया है। ऐसे लाभार्थियों को नंबर याद नहीं रहने से टोकन नहीं मिल पा रहा है। सेविकाओं को पिछले 10 महीने से मोबाईल रिचार्ज का भुगतान नहीं दिया गया है। सेविकाओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक इन समस्याओं को दूर नहीं किया जाएगा तब तक टोकन प्रणाली के तहत पोषाहार वितरण करना संभव नहीं है।

इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग पहले की तरह पोषाहार वितरण का आदेश दे। अन्यथा लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से पोषाहार की राशि भेजे।संबोधित करते हुए अध्यक्ष राम सुन्दरी कुमारी ने कहा कि जो लाभार्थी ऑनलाइन करवाए हैं उनमें अधिकांश फर्जी लाभार्थी हैं। जिनका केंद्र में रजिस्ट्रेशन नहीं है। सेविका पुनीता झा ,भारती देवी, रंजू देवी, नम्रता कुमारी, गुलशन खातून ,किरण देवी समेत दर्जनों सेविका व सहायिकाएं उपस्थित थीं। वहीं प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए सीडीपीओ रूमा कुमारी ने कहा कि जिनके मोबाइल कार्य कर रहे हैं वे निश्चित रूप से ओपीटी के द्वारा ही पोषाहार वितरण करें।

 

जिन केंद्रों पर मोबाइल कार्य नहीं कर रहा है उनकी मोबाईल की व इस समस्या का निदान कराया जाएगा। उन केन्द्रों पर भी ओपीटी के माध्यम से ही पोषाहार वितरण किया जाएगा। पोषाहार वितरण के समय समस्या आने पर विभाग को सूचित करें। विभाग केन्द्रवार रोस्टर सूची के माध्यम से निर्धारित तिथि को केंद्रों पर पहुंच ओपीटी के माध्यम से पोषाहार वितरण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी दिशा निर्देशानुसार ऑनलाइन कार्य करना ही होगा । इसमें किसी भी प्रकार की लेटलतीफी व बहानेबाजी नहीं चलेगी।

 

 

कोरोना काल की तरह लाभार्थी को दें टेक होम राशन मधुबनी। रहिका प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संघ ने टेक होम राशन के तहत पोषाहार योजना में ओटीपी कार्य करने व इससे संबंधित प्रशिक्षण कार्य करने से भी बहिष्कार कर दिया है। सेविकाओं का कहना है कि कोरोनाकाल से पूर्व के नियम को ही सरकार और विभाग लागू करे। ओटीपी संग्रहण कार्य करना कठिन है। अधिकांश लाभार्थी के स्वजनों के पास मोबाइल या तो नहीं है या मैसेज डिलीट है ऐसी स्थिति मे ओटीपी कार्य अनिश्चित काल के लिए स्थगित रहेगा या विभाग पूर्व के नियम के तहत सीधे खाता मेँ राशि दे। वहीं इस संबंध मे वाल विकास पदाधिकारी रुमा झा ने बताया कि योजना मे पारदर्शिता लाने के लिए सरकार और विभाग की ओर से दिए गए निर्देश का पालन करना ही होगा। वहीं उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण मे भाग लेँ और खुल कर होनेवाले कठिनाई पर चर्चा करेँ जिसे दूर करने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button