विद्यालय के भूतपूर्व सचिव के प्रतिमा का किया गया अनावरण

विद्यालय के भूतपूर्व सचिव के प्रतिमा का किया गया अनावरण

जेटी न्यूज, समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर में महान शिक्षाविद् -सह- संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक -सह- भूतपूर्व सचिव स्व. सर परमेश्वर प्रसाद नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को विद्यालय के प्रांगण में किया गया। प्रतिमा का अनावरण विद्यालय के अध्यक्ष -सह- महान शिक्षाविद् -सह- सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हाई स्कूल बिरसिंहपुर उमाचरण सिंह और विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस. के. पिल्लई के द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव अविनाश कुमार समेत विद्यालय के सभी कर्मचारी, संत पाल टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज की प्रधानाध्यापिका रॉली द्विवेदी समेत सभी कर्मचारी, ग्रामीण नागेंद्र ठाकुर, महेश प्रसाद सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

आपको जानकारी दें कि संत पॉल स्कूल की स्थापना 5 जनवरी 1987 को स्व. सर पी.पी.एन. सिंह के द्वारा की गई थी। उसे दरम्यान सिर्फ पहले से चौथी कक्षा तक ही पठन-पाठन होता था। विद्यालय के पहले अध्यक्ष महान शिक्षाविद् मोहम्मद शोएब आलम बने। उनकी अध्यक्षता में विद्यालय ने दिन-ब-दिन कई उपलब्धियों को छूते हुए सीबीएसई बोर्ड से संबंधन हासिल किया और आज यह विद्यालय किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि यह विद्यालय अपने आप में एक ब्रांड है। ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड से संबंधन पाने वाली यह पहली स्कूल थी जिसने दूसरे स्कूलों को भी राह दिखाई। इस विद्यालय के कुल चार शाखाएं बिरसिंहपुर, समस्तीपुर सदर, बेगूसराय और राजधानी पटना तक फैली हुई है। यह जानकारी विद्यालय के अध्यक्ष उमा चरण सिंह ने दी है। वहीं विद्यालय के कार्यकारी सचिव अविनाश कुमार ने इसे और आगे बढ़ाने की आशा जताई है। इसके साथ ही विद्यालय के साथ स्थापना के समय से ही जुड़े हुए सह-प्रबंधक रंजन कुमार झा ने बताया कि आज एक स्कूल में कुल सौ से भी ऊपर कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। विद्यालय में 350 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी उपलब्ध है। छात्रावास में उत्तम प्रकार के भोजन के साथ छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा व्यवस्था प्रदान की जाती है। कई क्विज कंटेस्टों में यहां के बच्चों ने बाजी मारी है।

इस मौके पर उपस्थित गणमान्यों ने स्व. सर पी.पी.एन. सिंह के बारे में अपने-अपने विचार प्रकट किए। प्रतिमा अनावरण के दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button