प्रदेश में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले,बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 136

प्रदेश में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले,बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 136

संजीव मिश्रा

पटना : बिहार प्रदेश में बुधवार को 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई। बुधवार को मिले मरीजों में छह पटना के खाजपुरा, एक जगदेवपथ और एक सालिमपुर के रहने वाले है वहीं एक बिहारशरीफ और एक पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार की सुबह की पहली रिपोर्ट के अनुसार प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि जो पांच पॉजिटिव केस मिले हैं, उसमें दो महिला, जिनकी उम्र 30 साल और 57 साल है और एक पुरुष जिसकी उम्र 62 साल है, ये तीनों पटना के खाजपुरा के रहने वाले हैं। वही एक महिला जो 26 साल की है वह बिहार शरीफ की रहने वाली है। जबकि पूर्वी चंपारण के फेनहारा के रहने वाला एक शख्स भी पॉजिटिव पाया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की दूसरी रिपोर्ट के अनुसार 5 और नए कोरोना पीड़ित की पहचान की गयी। इनमें तीन पटना के खाजपुरा , एक जगदेवपथ और एक सलीमपुर का निवासी है। ये सभी पुरुष है। खाजपुरा के पीड़ितों की उम्र 28, 32 और 45 साल है। जबकि जगदेवपथ निवासी की उम्र 42 और सालिमपुर निवासी 35 साल का है। इसके साथ ही पटना के खाजपुरा इलाके में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बिहार में पीड़ितों की संख्या बढ़कर अब 136 हो गई।

रोहतास में कोरोना पीड़ित मिलने से प्रभावित जिलों की संख्या 14 से बढ़कर 15 हो गई। तीन दिन पूर्व तक बिहार में मात्र 13 जिले ही कोरोना से पीड़ित थे। जबकि पिछले 48 घंटे में कोरोना के मरीज की पहचान भोजपुर और रोहतास में होने के बाद प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।

Related Articles

Back to top button