बिहार के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को दें वोट : नितीश कुमार

बिहार के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को दें वोट : नितीश कुमार


जे टी न्यूज़, विभूतिपुर : बिहार का विकास करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य रहा है।भाजपा से मेरा बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है।बीच मे जिनको अपनाया वे धोखेबाज निकले।बिहार के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।ये अपील शनिवार को जेपीएनएस हाई स्कूल नरहन के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की।उन्होंने लालू तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि नौ नौ बच्चे का पिता को सिर्फ परिवार का विकास सूझता है।जबकि उनकी पार्टी और भाजपा के लोग परिवार वाद के खिलाफ रहे हैं।राज्य साकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार की जीविका मॉडल को ही केंद्र ने आजीविका नाम से संचालित किया।भाजपा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए अब उन्हीं के साथ रहने के संकल्प को दुहराया।उन्होंने के कहा कि सरकारी नौकरी व निकाय चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया।नई आरक्षण नीति लागू कर सामाजिक समरसता को बढ़ाया।

छात्रों को सायकिल, पोषक व प्रोत्साहन राशि देकर बिहार को शिक्षा क्षेत्र में अलग पहचान दिलाया।उनके शासन में सामाजिक सद्भावना बढ़ा है।उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर समर्थन कराकर भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय को विजयश्री का माला पहनाया।सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल व संचालन भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा ने की।सभा को मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर,विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार चौधरी,जदयू जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, रामकरण चौधरी,चांदनी देवी,शिवाजी प्रसाद,गुंजन मिश्रा, रामबहादुर सिंह,मनोज कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button