रिम्स रांची में मेडिकल पीजी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव

जेटी न्यूज़
रांची: रिम्स रांची में पीजी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा डॉ अनिसा झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश पुंदाग के सेल सिटी स्थित एक फ्लैट में कमरे में फंदे से शुक्रवार रात झूलती हुई मिली। पति डॉ मयंक प्रियरंजन और अन्य ने कमरे में फंदे पर लटकी 30 साल की डॉ अनिसा को नीचे उतारा।

इसके बाद इलाज के लिए कोकर स्थित सैम्फोर्ड अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शनिवार अनिसा का शव परिजनो को सौंप दिया। अनिसा मूलरूप से पटना में राजाबाजार, शास्त्री नगर की रहने वाली थीं। वर्तमान में वह अपने पति के साथ सेल सिटी के एक फ्लैट में रह रही थी।

पति डॉ मयंक सैम्फोर्ड अस्पताल से जुड़े हुए हैं। उनको कोई संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना से डॉ अनीसा के पिता अजय झा परिवार वालों के साथ शनिवार को दिन में रांची पहुंचे। उनके फर्दबयान पर यूडी केस सदर थाना में दर्ज किया गया है। थानेदार वेंकटेश्वर प्रसाद ने बताया कि दर्ज यूडी केस में पिता ने डॉ अनीसा की मौत को लेकर किसी पर कोई शंका जाहिर नहीं की है। इधर रिम्स में साथ पढ़ाई कर रहे अनिसा के मित्रों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर नहीं थे। वहीं पुलिस मामले को संदेहस्पद मान कर जांच में जुट गई है।

*शुक्रवार को हुई थी पति-पत्नी के बीच बकझक*

डॉ अनिसा की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने उनके पति डॉ मयंक से पूछताछ की। इस दौरान मयंक ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को दिन के एक बजे वह सैमफोर्ड अस्पताल से घर लौटे थे। किसी बात को लेकर अनिसा और उनके बीच बकझक हुई। डॉ मयंक ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके ससुर ने जब अनिसा को फोन किया तब उसने फोन उठाया, मगर कोई जवाब नहीं दी। तब उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर जाने पर देखा कि अनिसा फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद वह आनन-फानन में सैंमफोर्ड अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

*इस संबंध में हटिया एएसपी विनित कुमार ने बताया कि* :

डॉ अनिसा की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। उनके पति से भी पूछताछ की गई है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार दोपहर में दोनो के बीच किसी बात को लेकर मामली विवाद हुआ था। इसके बाद अनिसा ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले में पिता और पति दोनो से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button