महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई

जेटी न्युज
मोतिहारी।पु0च0
महात्मा फुले रिसर्च और शोध संस्थान कुआरी देवी चौक स्थित रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता रिसर्च सेंटर की निर्देशिका अलीशा सिन्हा ने किया। वही संचालन भारतीय दलित साहित्य अकादमी की जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार अकेला ने किया। इस अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रांतीय अध्यक्ष जगाराम शास्त्री ने कहा कि ज्योतिबा फुले का जन्म महाराष्ट्र के 17 जिले में हुआ था महात्मा ज्योतिबा फुले 19 वी सदी का प्रमुख समाज सुधारक थे उन्होंने भारतीय समाज में फैली आने कुरीतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष किया तथा नारी शिक्षा विधवा विवाह और किसानों के हित के उल्लेखनीय कार्य किया। महिला सेवा शक्ति करण मंच की संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर बबीता श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फूले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को पढ़ने के बाद 1848 में उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत की पहली पाठशाला खोली उनका मुख्य उद्देश्य शुद्र पर हो रहे शोषण पर अंकुश लगाना था कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की निर्देशिका भारतीय दलित साहित्य अकादमी के महिला सेल के अध्यक्ष अलीशा सेना ने कहा कि दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की इसी समाज सेवा को देखकर 1885 मैं मुंबई की एक विशाल सभा में उन्होंने महात्मा की उपाधि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार अकेला ने कहा कि ज्योतिबा फुले जानते थे कि देश और समाज की वास्तविक उन्नति तब तक नहीं हो सकती जब तक देश का बच्चा-बच्चा जाती पाती के बंधन से मुक्त नहीं हो जाता l

Related Articles

Back to top button