बाँका:राजद सुप्रीमो का 74 वां जन्म दिवस सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

जेटी न्यूज

 

रजौन,बांका:  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74 वें जन्म दिन सामाजिक न्याय,सद्भावना और कौमी एकता के प्रतीक के रूप में राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मनाया। इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी ने कहा लालू प्रसाद यादव बिहार सहित देश का आन बान शान के साथ ही सामाजिक न्याय, सद्भावना और कौमी एकता के प्रतीक, गरीबों को चिताओं पिछड़ा वंचितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।74 वीं जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।जन्मदिन पर प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी के अलावे पूर्व मुखिया जवाहर यादव, सुभाष चंद्र यादव,अरविंद कुमार यादव, संजय झा,महेश्वरी मलय,संजय झा,रामविलास पासवान,निलेश कुमार,संजय यादव आदि राजद कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए दीर्घायु की मंगल कामना की है।

 

 

Related Articles

Back to top button