जीविका दीदियों द्वारा करीब 30,000 मास्क बीडीओ को किया गया सुपुर्द

बाढ़–कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पूरा प्रशासनिक तंत्र तो लगा हुआ है ही।साथ ही जीविका दीदियों द्वारा भी मास्क तैयार कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया जा रहा है।यूं कहा जाय तो कोरोना संक्रमण जैसी महामारी को रोकने के लिए जीविका दीदियों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा की जीविका दीदी दिन-रात मास्क बनाने में एकजुट रूप से कार्य कर रही हैं। मोकामा प्रखंड के बड़हपुर गांव तथा मेकरा गांव में जय मां काली ग्राम संगठन तथा जय मां ग्राम संगठन की कुल 50 जीविका दीदियों ने मिलकर करीब 50000 माक्स का निर्माण किया।जिसमे से करीब 30,000 मास्क बीडीओ कार्यालय को सुपुर्द किया गया है।जिसे मोकामा के विभिन्न पंचायतों के प्रत्येक घर में 6 मास्क प्रति घर के हिसाब से वितरित किया जाना है। इस मौके पर मोकामा प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक निधि रंजन तथा क्षेत्रीय समन्वयक विष्णु देव पंडित ने मास्क की गुणवत्ता की जांच की तथा मास्क तैयार करने के कार्य को और गति देने की बात कही।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button