बड़े सोलर लाइट लगाए जाने से क्षेत्र की सूरत बदली-बदली नजर आने लगी है

जे.टी.न्यूज़ , समस्तीपुर-: समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के सौजन्य से सोलर लाइट को संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रो में लगाया गया l समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत मोहनपुर, हरपुर ऐलॉथ, धुरलख,बेझाडीह, जितवारपुर , मोहनपुर आदि पंचायतों में एनडीए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सार्वजनिक जगहो पर सोलर लाइट लगाया गया। बड़े सोलर लाइट लगाए जाने से क्षेत्र की सूरत और सिरत दोनों बदली-बदली नजर आने लगी है।

इस अवसर के मौके पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, युवा नेता राजा पासवान,आई टी सेल जिला अध्यक्ष राजीव कुमार,भाजपा नेता विजय चौधरी, कृष्ण बालक, मुकेश कुमार सिंह , सुनील झा, ओंकारनाथ झा , निरंजन राय, पवन पासवान, लक्ष्मण कुमार,सुधांशु चौधरी,बबलू चौपाल सहित कई एनडीए कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button