बिसफ प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी एवं उपप्रमुख मो.इसराइल ने पदभार ग्रहण किया
बिसफ प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी एवं उपप्रमुख मो.इसराइल ने पदभार ग्रहण किया

बिस्फी।जेटी न्यूज।
नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख ने पौष मास समाप्त होने के उपरांत मंगलवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया ।इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार ,सीओ श्रीकांत सिन्हा ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह ,बीएसओ मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।इससे पूर्व नए भवन में अवस्थित प्रमुख एवं उपप्रमुख प्रकोष्ठ का उद्यघाटन प्रमुख रीता देवी ,उपप्रमुख मो.इसराइल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया एवं अपने प्रकोष्ठ में प्रवेश की ।अपना पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख रीता देवी ने बताई की प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य , मुखिया, सरपंच को वे बराबर का सम्मान देंगे ।उन्होंने कहा कि प्रखंड आने वाले आम लोगो का सभी कार्य आसानी से हो इसकी प्राथमिकता प्रखंड पदाधिकारी एवं सभी कर्मी दें ।

जिससे कि आमजनों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो ।कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में नवनिर्वाचित प्रमुख एवं उपप्रमुख का एक स्वागत सभा की गई ।मौके पर पूर्व प्रमुख अब्दुश सलाम ,पूर्व उपप्रमुख मो.मोहिउद्दीन, वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदेव सिंह यादव, पूर्व मुखिया गंगनाथ झा ,अंबर जिलानी ,सीपीआई नेता प्रेमचंद्र झा ,मुखिया बशिष्ठ नारायण झा सहित आदि ने स्वागत के बाद प्रमुख को प्रखंड के विकास कार्यो में गति देने का अनुरोध किया ।

