पर्चाधारी परिवारों ने भूमि पर कब्जा दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी जयनगर के समक्ष शुरू किया घेरा डलो डेरा डालो आंदोलन
पर्चाधारी परिवारों ने भूमि पर कब्जा दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी जयनगर के समक्ष शुरू किया घेरा डलो डेरा डालो आंदोलन
50 दलित भूमिहीन परिवारों वर्ष 2005 में ही 29-29 डिसमिल भूमि की पर्चा देने बाद भी भूमि पर कब्जा नहीं मिला

जेटी न्यूज
मधुबनी:
भाकपा- माले जयनगर के नेतृत्व में पर्चाधारी परिवारों के द्वारा अंचलाधिकारी जयनगर के सक्षम अनिश्चित कालीन घेराडालो- डेराडालो आंदोलन चलाया गया। आंदोलन में दर्जनों पर्चा धारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और घेराडालो- डेराडालो आंदोलन का नेतृत्व प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने किया। स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित हुए उन्होंने कहा कि जयनगर प्रखंड क अंतर्गत देवधा दक्षिणी व बेल्ही दक्षिणी पंचायत के 50 एवं डोरवार पंचायत के भूमिहीन दलित परिवारों को जयनगर अंचल के अभिलेख संख्या-1/ 2004-2005 के तहत 17 मई 2005 को उसराही- देवधा मौजा के खाता संख्या- 666 खेसरा संख्या-7794 मे प्रत्येक परिवार को 0-29 –0 29 डिसमिल भूमि की पर्चा दिया गया था। लेकिन 17 वर्षों के बाद भी भूमि पर भूमिहीनों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा कब्जा नहीं दिलाया गया है इस प्रकार के जयनगर अंचल अंतगर्त सैकड़ों भूमिहीन दलित पर्चाधारी परिवार है यह प्रशासनिक लापरवाही व दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके कारण महादलित भूमिहीन पर्चा धारी परिवार भूमि के लिए दर-दर भटक रहे हैं तो दूसरी ओर भूस्वामी भू-माफिया गठजोड़ से पर्चा वाली भूमि की निबंधन पदाधिकारी के द्वारा निबंधन किया जा रहा है। भाकपा माले प्रशासन के गरीब विरोधी नीतियों तीव्र निंदा करती है और पर्चा धारियों का पर्चा वाले भूमि पर दखल कब्जा दिलाने पर्चा की भूमि की खरीद बिक्री पर रोक लगाने एवं पर्चा धारी परिवारों की सुरक्षा की गारंटी की मांग करते हैं यदि उक्त मांगें पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।

आंदोलन स्थल पर आयोजित सभा को रजनीश कुमार मुस्तुफा ,रशीद ,शिबो देवी, रामदेव राम, बेचन राम ,राजदेव राम ,ईसा हसलेंन ,दिलीप राम, बुधन डांगर ,पहाड़ी सदाय, राजेश्वर राम ,महेन्द्री देवी, तारा देवी ,रानी देवी ,सोनिया देवी, माफी देवी , बिन्दे सदाय सहित कई पर्चा धारियों ने भाग लिए। मांग पत्र अंचलाधिकारी को दिया गया और उनके उनके आश्वासन पर आंदोलन को समाप्त किया गया।

