श्रीमती राजी श्रीवास्तव बनी अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ,बिहार के पूर्वी चंपारण का रक्सौल मंडल अध्यक्ष, शुभचिंतकों हर्ष

श्रीमती राजी श्रीवास्तव बनी अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ,बिहार के पूर्वी चंपारण का रक्सौल मंडल अध्यक्ष, शुभचिंतकों हर्ष
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रक्सौल पूर्वी चंपारण – स्नातकों के स्वाध्याय, स्वावलंबन एवं सम्मान के लिए प्रयासरत, स्नातकों की बात स्नातकों के साथ जैसे स्लोगनों के साथ स्नातकों की अग्रणी संस्था है अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के सारण स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के संयोजक अभिजीत सिन्हा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के निर्देश पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के गोपालगंज जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी सामाजिक कार्यकर्ता लायन परमात्मा सिंह को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का गोपालगंज जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विदित हो कि श्री सिंह विगत तीस वर्षों से अधिक समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विभिन्न पदों की शोभा बढ़ा चुके हैं। संगठन और सामाजिक कार्यों का एक लंबा अनुभव इनके साथ जुड़ा है। वर्तमान में भी श्री सिंह लायन्स क्लब, गोपालगंज क्लब , चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ ही साथ अन्य कई संगठनों के साथ काफी एक्टिव रुप से जुड़े हैं। जहां श्री सिंह के मनोनयन से स्नातकों में प्रसन्नता है वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में तिरहुत प्रमंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मीडिया प्रभारी डी एन कुशवाहा ,ईशी नर्सिंग होम के निदेशक विभाष कुमार ओझा, शिक्षक राकेश कुमार,एम के मिशन आवासीय विद्यालय भलुवहिंया के शिक्षक रामजीत पासवान, आयाम के निदेशक विजय अमित तथा डाक्टर अश्विनी कुमार ओझा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button