शिक्षकों ने जिला संघ द्वारा जयनगर प्रखंड शिक्षक संघ को बर्खास्त करना असंवैधानिक करार दिया

शिक्षकों ने जिला संघ द्वारा जयनगर प्रखंड शिक्षक संघ को बर्खास्त करना असंवैधानिक करार दिया

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिला संघ के द्वारा जयनगर प्रखंड संघ को बर्खास्त कर चुनाव करा कर नौ सदस्यीय समिति गठित करने को लेकर संघ के कई शिक्षकों ने चुनाव को अलोकतांत्रिक करार दिया है। संघ से जुड़े विनोद कुमार यादव, मनोज प्रभाकर, श्रीदेव प्रसाद, राम नाथ पासवान, रौशन
कुमार, इंद्र कुमार, इंद्रजित पासवान,प्रमोद कुमार यादव, फूल झा, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, दीप माला कुमारी, सरोज भारती, रेखा कुमारी, गुलाम रब्बानी, इम्तियाज अहमद समेत अन्य शिक्षकों ने जिला संघ के अध्यक्ष और प्रधान सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा जयनगर में बीते दिनों प्रखंड संघ का नौ सदस्यीय कमिटी मनोनीत करने का हम लोग विरोध करतें हैं। जयनगर प्रखंड संघ का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से हुआ था। जिसमें अध्यक्ष और सचिव निर्वाचित हुए थें ना कि मनोनीत किया गया था। निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को बर्खास्त करने का अधिकार जिला संघ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। हम लोग इसका विरोध करतें हैं।

इस संदर्भ में पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष राजू यादव ने मोबाइल पर बताया कि प्रखंड संघ के द्वारा लगातार अनुशासनहीनता बरते जाने के शिकायत पर जिला संघ के द्वारा जयनगर प्रखंड संघ को बर्खास्त कर नये तरीके से चुनाव कर नये लोगों को मौका दिया गया है। ताकि शिक्षकों की समस्या पर आवाज उठा सकें। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Related Articles

Back to top button