किसानों की समस्याओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं — रणधीर*

किसानों की समस्याओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं — रणधीर*

जे टी न्यूज़/ कुलानन्द यादव

सहरसा ,सोनबरसा :-10 अक्टूबर 2022, को बिहार राज्य किसान सभा सोनबरसा का 05वां अंचल सम्मेलन मध्य विद्यालय जलसीमा के प्रांगण में वयोवृद्ध किसान नेता सुभाष सिंह सुमन के द्वारा झंडोत्तोलन एवं शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित के साथ शुरू हुआ। झंडा गीत सुतीमलाल विश्वास के द्वारा गाया गया। पुनः किसान नेता जटाशंकर यादव के अध्यक्षता एवं साथी बद्रीनारायण मंडल के संचालन में खुलाधिवेशन को संबोधित करते किसान सभा के प्रांतीय सचिव रणधीर यादव ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी कृषि नीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है सिर्फ जात पात धर्म मजहब के नाम पर वोट लेकर राजसत्ता पर काबिज होकर बड़े बड़े पूंजीपतियों को और अमीर बनाने में लगा हुआ है। आज किसान की हालात बद से बद्तर होते जा रहा है।

समय पर खाद बीज कीटनाशक दवा नहीं मिलता है और मिलता भी है तो कालाबाजारी से उच्च दामों पर खरीदने को बाध्य होना पड़ता है।फसल का लाभ कारी मूल्य क्या लागत मूल्य भी नहीं मिलता है ऊपर से मंहगाई, वेरोजगारी, भ्रष्टाचारी के चलते किसानों को और संकट में डाल दिया है।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद सुमन ने कहा कभी बाढ़ कभी सुखाड़ की मार झेलता किसान को जब घाटे की खेती होती है तो किसान जिन्दा लाश बन जाता है। अन्नदाता किसान विवश और लाचार हो आत्महत्या करने लगता।
किसान नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा जबतक फसल आधारित उद्योग, मछली मखाना को बढ़ावा ,फसल का लाभ कारी मूल्य नहीं दिया जाएगा किसानों की हालात अच्छे नहीं होंगे।
किसान नेता सुभाष सिंह सुमन ने कहा किसान जगेगा,लड़ेगा तब अपना अधिकार पायेगा। किसान सभा का यह सम्मेलन किसानों के संघर्षों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
खुलाधिवेशन को किसान नेता यशोधर मंडल, रामचन्द्र महतो, गुरुदेव शर्मा, रुपेश रंजन, जवाहर यादव, असफाक अंसारी, जनार्दन यादव, माखन साह, सुरेन्द्र यादव, रामानंद मंडल,सिरफैत मुखिया,विंदेश मुखिया, इन्द्रदेव प्रसाद इंन्दू, कृष्णवल्लव महतो, अरविंद यादव , तपेश्वर यादव,जगदानिक यादव आदि नेताओं भी संबोधित किया। खुलाधिवेशन के बाद साथी माखन साह,यशोधर मंडल एवं सुरेन्द्र यादव की संयुक्त अध्यक्षमंडली में सम्मेलन की कार्रवाई शुरू हुआ। किसान सभा के प्रखण्ड सचिव गुरुदेव शर्मा द्वारा विगत के सम्मेलन से इस सम्मेलन तक के राजनैतिक, सांगढ़निक एवं कार्य प्रतिवेदन बहस हेतु प्रस्तुत किया जिसपर 27 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया। कुछ आवश्यक संशोधन के साथ रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। 05 एवं 06 नवंबर 2022 को नवहट्टा में होने वाले किसान सभा के जिला सम्मेलन हेतु 32 प्रतिनिधि का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया।
नये सत्र के लिए 21 सदस्यीय नई अंचल कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष जवाहर यादव, उपाध्यक्ष यशोधर मंडल संयुक्त सचिव सुरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष रामानंद यादव एवं सचिव बद्रीनारायण मंडल, को सर्वसम्मति से चुना गया। सम्मेलन में आये प्रतिनिधियों का स्वागत सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष गजेन्द्र यादव के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button