विभूतिपुर में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, लोगो ने बाल काटकर किया पुलिस के हवाले

जे टी  न्यूज़

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रा के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर दी बुरी तरह मारपीट की और उसके बाद बाल काट कर पुलिस के हवाले कर दिया । वही सूत्रों का माने तो लोगो का योजना कही न कही पुलिस वाहनों पर हमला का योजना बनाया जा रहा था ।वही बता दे जहां युवक का इलाज विभूतिपुर सीएचसी में कराया गया । बताया जाता है कि छात्रा साइकल से एक कोचिंग में गुरुवार को पढ़ने जा रही थी । उसी साइकिल पर युवक भी बैठा था । और दोनों एक साथ जा रहे थे । तभी रास्ते में किसी ने देख लिया और इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दी । वहीं परिजनों ने कुछ युवकों के साथ उसे पीछा करते हुए मौके पर पकड़ लिया । और युवक के साथ काफी मारपीट की । जिससे युवक चोटिल हो गए । इसकी जानकारी पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ।उसके बाद असामाजिक तत्वों के लोगों ने युवक के बाल को काट दिया जिससे युवक गंजा हो गया । उसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने ले आई । उसके बाद युवक का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया । थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button