अंग्रेजी शासनकाल में शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले का दुर्गापुर में मनाई गई जयंती

अंग्रेजी शासनकाल में शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले का दुर्गापुर में मनाई गई जयंती
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

दुर्गापुर- भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की दुर्गापुर मुंशी प्रेमचंद सांस्कृतिक मंच की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती। इस अवसर पर आकाशवाणी के मशहूर लोक गायक महेश प्रसाद लिम्का दादा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में कई कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह समाज सुधारक और महिलाओं के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 19वीं शताब्दी में पुणे (महाराष्ट्र) के समाज में व्याप्त दमनकारी सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका योगदान तर्कसंगतता और मानवीय कारणों जैसे सत्य, समानता और मानवता के इर्द-गिर्द घूमता है।

श्री लिम्का ने कहा कि उनका जन्म 03 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र (नायगांव – सतारा) में हुआ था। वह अपने परिवार में सबसे छोटी थीं। उनके तीन भाई-बहन थे। वह माली समुदाय से थीं, जो आज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के अंतर्गत आता है। सावित्रीबाई फुले जब महज नौ साल की थीं तभी उनका विवाह हो गया, वे पढ़-लिख नहीं सकती थीं। उनके पति ज्योतिराव फुले ने उन्हें घर पर शिक्षित करने की जिम्मेदारी ली। जिसके बाद में उन्होंने महाराष्ट्र, विशेष रूप से पुणे में व्याप्त असमानता, पितृसत्ता और सामाजिक उत्पीड़न से लड़ने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि 1848 में फुले और उनके पति ने ब्रिटिश शासन के दौरान पुणे के भिडे वाडा में लड़कियों के लिए पहला भारतीय स्कूल शुरू किया। स्कूल में शुरू में सिर्फ नौ लड़कियां थीं। धीरे-धीरे संख्या बढ़कर 25 हो गई। उनके स्कूल में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम में वेद और शास्त्र जैसे ब्राह्मणवादी ग्रंथों के बजाय गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन शामिल थे। इसके बाद दंपति ने 1851 तक शहर में तीन और स्कूल शुरू किए

 ज्योतिराव फुले के साथ उन्होंने लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले थे। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1852 में महिला सेवा मंडल खोला। ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर उन्होंने गर्भवती बलात्कार पीड़ितों के लिए एक देखभाल केंद्र खोला। केंद्र को ‘बालहत्या प्रतिभाबंधक गृह’ कहा जाता था। पुणे में नेटिव फीमेल स्कूल और द सोसाइटी फॉर द एजुकेशन ऑफ द एजुकेशन ऑफ महार, मांग और वगैरह, सावित्रीबाई फुले द्वारा 1850 के दशक में ज्योतिराव फुले के साथ खोले गए दो शैक्षिक ट्रस्ट थे। इस अवसर पर दूरदर्शन कलाकार एवं भजन गायक महेश प्रसाद लिम्का दादा ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके दर्शन पर आधारित एक से बढ़कर एक गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस जयंती समारोह का मंच संचालन राजेश्वर शर्मा ने की।

Related Articles

Back to top button