सर्वे करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई तारालाही की आशा कार्यकर्ता सुमन देवी…।

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने समुचित इलाज व मुआवजा की मांग किया।

सर्वे करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई तारालाही की आशा कार्यकर्ता सुमन देवी…।

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने समुचित इलाज व मुआवजा की मांग किया।

ठाकुर वरुण कुमार/देवेन्द्र कुमार।

दरभंगा::- जिला अंतर्गत बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के आशा केंद्र संख्या 36 तारालाही के वार्ड नं 9 में ड्यूटी कर रहीं आशा सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी घर के छत पर कपड़ा सुखाने के लिए कपड़ा पर रखा ईंट सर्वे करने के दौरान घूम रही आशा कार्यकर्ता व बिहार राज्य आशा कार्यकर्त्ता संघ की सुमन देवी के सर पर गिरा इससे आशा कार्यकर्ता का सर फट गया और खून बहने लगा वहीं बेहोश होकर गिर गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उनको उठाया और चौक पर प्राथमिक उपचार करते हुए पीएचसी बहादुरपुर को सूचना दिया।

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ(गोप गुट) के जिला सरंक्षक डॉ उमेश प्रसाद ने घटना पर अपनी दुख व्यक्त करते हुये सरकार प्रशासन से मांग किया कि जख्मी आशा कार्यकर्ता का बेहतर इलाज की व्यवस्था किया जाय और इलाज के साथ बेहतर नर्सिंग के उचित मुआवजा दिया जाय।

Related Articles

Back to top button