सिटी सेन्ट्रल हाई स्कूल जितवरिया मे पृथ्वी दिवस से पुर्व कार्यक्रम का आयोजन

सिटी सेन्ट्रल हाई स्कूल जितवरिया मे पृथ्वी दिवस से पुर्व कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : सिटी सेन्ट्रल हाई स्कूल जितवरिया मे धरती बचाओ के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाया गया।इसमे स्कूल के बच्चों ने हरे रंग की पोशाकें पहनकर सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल की अध्यापिका साधना कुमारी और रश्मि कुमारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया। बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर अनन्या , समृद्धि ,दिव्या,मानवीय,रौनक,अदिती,निधी समेत कई बच्चे मौजूद रहे। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री संजीव कुमार पाण्डेय ने पृथ्वी दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए पृथ्वी के संरक्षण के बारे में जानकरी दी।

उन्होंने बताया की पर्यावरण संरक्षण से वातावरण को साफ प्रदूषण रहित बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक पेङ लगाने का संकल्प दिलवाया । उक्त अवसर पर वरीय प्राचार्य श्री सी.के.ठाकुर, प्राचार्य कविथा एम. करुणाकरण, मनीष कुमार, निशांत कुमार एकेडमिक इंचार्ज रोहित राज, संदीप, अर्जुन ठाकुर, आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button