घटना का पर्दाफाश नही हुआ तो होगा आन्दोलन- स्वर्णकार

 

 

 

 


जे०टी न्यूज़

दरभंगा:- जिले में शहर के सबसे अति व्यस्तम बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में बुधवार की सुबह हुई दिन दहाड़े करोड़ो की लूट की घटना के बाद से स्वर्ण वव्यसायी से जुड़े लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुंदरपुर स्वर्णकार संघ के अध्य्क्ष धुर्व ठाकुर, भरवाड़ा स्वर्णकार संघ अध्य्क्ष शम्भू ठाकुर, जाले अध्य्क्ष कैलाश ठाकुर, सूरज ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर चुन्नू ने बताया कि अपराधियो ने जिस प्रकार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

उससे स्वर्ण वव्यसाय से जुड़े लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। अगर 48 घँटे के अंदर घटना का उद्भेदन नही हुआ तो स्वर्ण वव्यसाय से जुड़े लोग अपनी प्रतिष्ठानों को बन्द कर जोरदार प्रदर्शन करेंगे स्वर्णकार शम्भू ठाकुर ने बताया कि खास कर ठंड गिरते ही स्वर्ण वव्यसाय के साथ आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हो जाती है। उन्होंने कहा पुलिस से जेवर मंडी में गस्ती बढ़ाने की अपील करते की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button