महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी पटना महिला कॉलेज की छात्राएं कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्राओं का प्रदर्शन

जे टी न्यूज़, पटना : आइसा पटना महिला कॉलेज इकाई की छात्राओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को ले कर पटना वुमेंस कॉलेज के मुख्य द्वार पर हाथों में पोस्टर ले कर प्रदर्शन किया।

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को ले कर नारे लगाएं। आइसा राज्य सह सचिव प्रीति ने कहा कि देश की छात्राएं आज विनेश फोगाट एवं साक्षी मालिक के साथ हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी आज चुप्पी साधे हुए हैं।

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की करने के बजाए उल्टा दिल्ली पुलिस पहलवानों को परेशान कर रही है। पटना विमेंस कॉलेज में आइसा की नेता प्रियंका ने कहा कि आज पटना विमेंस कॉलेज की छात्राएं ओलंपिक में मेडल ला कर देश का सर ऊँचा करने वाली महिला पहलवानों के समर्थन में खड़ी हैं।

भाजपा की नेत्री स्मृति ईरानी आज चुप्पी साधी हुई हैं। हम लोगों ने आज सांकेतिक प्रदर्शन किया है और आगामी दिनों में और बड़ा प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो एवं उनको कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए। प्रदर्शन में अंजलिका, ख़ुशी, अर्पिता, रीतिका, सहित दर्ज़नों छात्राएं मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button